अब तक नहीं हो सका गुमास्ता एक्ट का आदेश जारी, शहर की फुटपाथों पर फिर अतिक्रमण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अब तक नहीं हो सका गुमास्ता एक्ट का आदेश जारी, शहर की फुटपाथों पर फिर अतिक्रमण

गणेश पांडेय की रिपोर्ट 
आई विटनेस न्यूज 24* मंगलवार 4 जुलाई
डिंडोरी । जिला मुख्यालय में अतिक्रमण और गुमास्ता एक्ट के संबंध में पिछले महीने बैठक हुई थी। जिसमें नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए के लिए प्रशासन ने फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने की कयावद शुरू की थी। बैठक में राजस्व विभाग पुलिस विभाग और व्यापारियों के बीच इस संबंध में चर्चा हुई थी। जिसमें एसडीएम राम बाबू देवांगन ने फुटपाथ पर दुकान संचालन करने वाले छोटे व्यापारियों से चर्चा कर उन्हें वैकल्पिक तौर पर किसी और  स्थान में दुकान खोलने की सलाह दी थी। साथ ही अस्थाई दुकानदारों को फुटपाथ पर सामग्री ना रखने और अस्थाई तौर पर स्थापित शैडो को फौरन हटाने की सलाह दी थी। आदेश के उल्लंघन पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की बात कही गई थी।
गुमास्ता एक्ट के परिपालन में शनिवार को प्राचीन डिंडोरी तथा सोमवार को मुख्य बाजार बंद रखने पर सहमति बनी थी। लेकिन गुमास्ता एक्ट के संबंध में आज तक कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है। सप्ताह के सातों दिन पूरा बाजार खुला रहता है। दूसरी ओर हाई स्कूल ग्राउंड के पास मुख्य मार्ग पर फिर चाट और चाऊमीन वाले ठेलों का जमावड़ा लग गया है। जिन्हें प्रशासन ने हाई स्कूल ग्राउंड पर दुकान लगाने की सलाह दी थी। कुछ दिनों तक हाई स्कूल ग्राउंड में ही दुकानें लगती रही जैसे ही बारिश हुई , सभी दुकानदार फिर से रोड पर अतिक्रमण कर दुकान खोलने लगे। जिसके कारण फिर यातायात व्यवस्था गड़बड़ा रही है। इन ठेलों पर ग्राहकों की भीड़ और उनकी गाड़ियां बीच सड़क पर रहती हैं। इसके कारण कहीं ना कहीं दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।
गुमास्ता एक्ट लागू ना होने के संबंध में जब श्रम निरीक्षक नीरज  तेकाम से बात की गई उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कोई भी लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। केवल बैठक में ही चर्चा होने के बाद सहमति ही बनी थी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।