ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई वितनेस न्यूज 24, मंगलवार 4 जून, डिंडोरी के शिवराज पैलेस में यूथ कांग्रेस के द्वारा मप्र समृद्धि कार्ड का विमोचन किया गया। इस दौरान यूथ कांग्रेस में पदाधिकारी विमोचन कार्यक्रम में मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि इस बार यूथ कांग्रेस, कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सरकार बनाने को लेकर 5 बड़ी घोषणाओं के साथ बूथ इस्तर पर जाएगी और जनता को कांग्रेस के समर्थन में वोट डालने की अपील करेगी इस बार हाईटेक तरीके से यूथ कांग्रेस के द्वारा प्रचार का तरीका अपनाया गया है एप के जरिये ।
और इस एप के माध्यम से लोगो के फार्म भरे जायेगें |
मप्र समृद्धि कार्ड मे
*कांग्रेस की 5 गारंटी*
500 सौ में सिलेंडर,
किसानों का कर्ज माफ,
1500 सौ महिलाओं को,
पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू,
100 यूनिट बिजली माफ 200 यूनिट बिजली हाफ
