नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने ली भाजपा की सदस्यता - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने ली भाजपा की सदस्यता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने किया भाजपा में स्वागत
आई वितनेस न्यूज 24,मंगलवार 4 जून, भाजपा प्रदेश कार्यालय भोपाल में डिण्डौरी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने भोपाल मे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, म.प्र. गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति व भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व मे प्रदेश कार्यालय भोपाल मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुनीता सारस ने बताया कि बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास करने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार की नीतियों से प्रभावित हुई जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है युवा, महिला, पिछड़ा सभी वर्गो का उत्थान के बारे मे निरंतर कार्य कर रही है इन सभी कार्यो को देखते हुए मे अत्याधिक प्रभावित हुई और आज प्रदेश कार्यालय भोपाल मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के द्वारा व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया के नेतृत्व मे सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यो से प्रभावित होकर बहन सुनीता सारस भाजपा परिवार मे सम्मिलित हो गई है। भाजपा एक वैभवशाली, गौरवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सुनीता सारस के भाजपा मे शामिल होने से डिण्डौरी नगर परिषद के विकास कार्यो मे गति प्रदान होगी। 
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाठक, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, शहपुरा नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल, संदीप तिवारी, पार्षद संदीप कांसकार, मुकेश साहू, राजकुमारी रजक, अनामिका मुकेश गुप्ता, प्रीति अरविंद श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश जैन, सिवा साहू, बबलू झारिया सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।