ग्राम पंचायत मानिकपुर में महिला मेटों को दिया गया प्रशिक्षण ,क्रियान्वयन को लेकर दी गई जानकारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत मानिकपुर में महिला मेटों को दिया गया प्रशिक्षण ,क्रियान्वयन को लेकर दी गई जानकारी

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* मंगलवार 4 जुलाई
 डिंडोरी । शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के कार्यालय में बस्तरा माल,मानिकपुर,भरौठीमाल, मोहरा कला,सरसवाही माल,पायली घुघरी, पिपरिया माल, ग्राम पंचायत की महिला मेटों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत महिला मेटों को योजना की जानकारी एवं कौशल बढ़ाने एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर उपयंत्री ऋषभ सिक्का के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत की महिला मेटों को अधिक जानकारी और तकनीकी जानकारी के साथ उपयंत्री ऋषभ सिक्का ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया । मनरेगा जॉब कार्डधारियों को जागरूक और आवश्यक सहयोग करने को कहा, आधार के माध्यम से भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में जाएगा। जॉबकार्ड हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड पासबुक के साथ बैंक में ले जाना होगा तत्पश्चात केवाईसी फॉर्म भरकर बैंक में जमा करना होगा यह करने के बाद 24 घंटों के अंदर हितग्राही इस प्रणाली का लाभ ले सकते हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।