गणेश पांडे की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज़ 24 रविवार 2 जुलाई
डिंडोरी। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सरोधन सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 हेतु क्रिटीकल बल्नरेबल मतदान केन्द्रों एवं कानून व्यवस्था संबंधी तैयारियों के लिये 02 जुलाई 2023 दिन रविवार को दोपहर 12.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व/पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नें बैठक में समस्त तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) थाना/चौकी प्रभारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
