गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,रविवार 2 जुलाई
डिंडोरी । बरसात का मौसम आते ही ग्रामीण इलाकों में सर्प दंस की घटनाओ मे भी इजाफा हुआ है । ऐसे मे लोग असमय अपनी जान गवा बैठते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम मिडली के ताला मे घटी ।जहां एक युवती को जहरीले सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह मृतिका विमला पिता रज्जू कुशराम आयु 14 वर्ष निवासी ताला बुचवा अपने ही घर में एक बहन दो भाई के साथ जमीन पर सोई हुई थी। सुबह 5 बज केे लगभग उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने 108 वाहन को फोन किया गया लेकिन पूर्व सरपंच धोखल धुर्वे के बताये अनुसार मिढली और बजाग के बीच में नहर की साफ-सफाई हो रहा थी ।इस कारण वाहन समय पर नहीं पहुंचा पाया। मजबूरी मे परिजन बालिका को लेकर लगभग 12 से 15 किलोमीटर घुमते हुए तरच नीलकोन्हा होते हुए घंटो बीत जाने के बाद वाहन के पास पहुचे ।तब जाकर बजाग समुदायिक् स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार हेतु भर्ती किया गया हालांकि काफी देर होने से शरीर में काफी जहर फैल चुका था जिसके कारण नाबालिग़ को अपनी जान गवानी पडी। गौर तलब है की आज भी ग्रामीण क्षेत्रो मे सडक की खरावी या अन्य कारणों से आवश्यक सेवायो वाले वाहन नही पहुंच पाते ऐसे मे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी कभी लोगो को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है।आखिर इन घटनाओं के लिए कौन जिम्मेदार है? कहीं ना कहीं ये सिस्टम पर भी सवालिया निशान है
