मानसिक अवसाद की शिकार 35 वर्षीय युवती ने की आत्म हत्या, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मानसिक अवसाद की शिकार 35 वर्षीय युवती ने की आत्म हत्या,


गणेश पांडेय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24*शनिवार 8 जुलाई
डिंडोरी। जिला मुख्यालय से लगे नजदीक ग्राम गीधा में कल रात 35 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनीता बाई गौतम उम्र 35 वर्ष पति नारायण सिंह गौतम द्वारा कल शाम लगभग 6:00 बजे युवती के द्वारा अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई। युवती के पति नारायण सिंह गौतम ने बताया की विगत कई वर्षों से सुभाष चंद्र बोस मेडिकल जबलपुर में युवती का मानसिक उपचार चल रहा था।

युवती मानसिक अवसाद का शिकार थी। कल शाम अचानक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी जानकारी मेरे द्वारा पहले कोटवार को दी गई और फिर कोतवाली में आकर इसकी जानकारी दी गई। आज दिनांक 8 जुलाई दिन शनिवार को लगभग 12:00 युवती का शव जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम हेतु लाया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।