पुलिस मुख्यालय ने जारी किया यातायात संबंधी सख्त निर्देश, 7 जुलाई से 7 सितंबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग न करने पर कड़ी कार्यवाही - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुलिस मुख्यालय ने जारी किया यातायात संबंधी सख्त निर्देश, 7 जुलाई से 7 सितंबर तक चलेगा विशेष जांच अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग न करने पर कड़ी कार्यवाही

गणेश पांडे की रिपोर्ट 

आईविटनेस न्यूज़ 24*शनिवार 8 जुलाई
डिंडोरी। समय-समय पर शासन द्वारा यातायात नियमों के पालन संबंधी दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं। फिर भी आम जनता द्वारा नियमों की अवहेलना खुलेआम की जाती है।
6 जुलाई को पुलिस मुख्यालय द्वारा जनमानस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के पालन के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

जिसमें 7 जुलाई से 7 सितंबर तक 2 माह लगातार सख्ती से वाहनों की जांच की जाएगी। इस नियम के अनुसार सभी दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए गली मोहल्ले कदमों में स्कूल कॉलेजों में सार्वजनिक स्थानों में प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसमें पी ए सिस्टम, फ्लेक्सी, पंपलेट, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया सभी माध्यमों से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथी नियमों का पालन ना करने की स्थिति में वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि  साप्ताहिक कार्यवाही का प्रतिवेदन पुलिस मुख्यालय में ईमेल या विशेष संदेश वाहनों के माध्यम से भेजा जाना सुनिश्चित करें।
यातायात नियमों का पालन करना हम सब का कर्तव्य है। क्योंकि इसमें हमारी सुरक्षा छुपी है। थोड़े से नियमों का पालन करने से यदि हमारी जान बच सकती है तो फिर हम इन नियमों का पालन क्यों नहीं करते?

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।