शासन के नियमों को धता बता रहे निजी स्कूलों के साथ शासकीय स्कूल भी, - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शासन के नियमों को धता बता रहे निजी स्कूलों के साथ शासकीय स्कूल भी,

राजेंद्र यादव की रिपोर्ट 
आईविटनेस न्यूज़ 24*शनिवार 8 जुलाई
डिंडोरी । राज्य शासन द्वारा लगातार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। स्कूलों में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन डिंडोरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय स्कूलों की स्थिति भी बहुत खराब है। किसी स्कूल के लिए पहुंच मार्ग नहीं है। कहीं पीने का पानी नहीं कहीं शौचालय नहीं, कहीं छत से पानी टपक रहा है तो कहीं बिल्डिंग नहीं। ऐसा ही एक मामला डिंडोरी जिले के अमरपुर विकासखंड के ग्राम कम को मोहनिया से सामने आया है। जहां के पोषक ग्राम जैतपुरी में एक ही कमरे में पूरा स्कूल संचालित है। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक कि सभी कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक आवेदन के माध्यम से कई बार शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक जानकारी दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ।
वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में संचालित कुछ निजी स्कूलों द्वारा शासन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। किसी खास स्कूल में चल रही पाठ्यक्रम की पुस्तकें किसी खास फार्म या दुकान में ही मिल रही हैं जिसके कारण पालक परेशान है। क्योंकि पुस्तक विक्रेताओं द्वारा मनमाने दाम पर पुस्तके बेची जा रही हैं और पालकों की समस्या इसलिए बनी हुई है क्योंकि केवल एक ही दुकान में कुछ खास स्कूल में संचालित पाठ्यक्रम की पुस्तकें मिल रही हैं तो दूसरी जगह से नहीं खरीद सकते दुकानदार जिस कीमत पर दे लेना मजबूरी है। विगत दिनों पहले जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी विद्यालयों की बैठक रखी गई थी जिसमें इन सभी बिंदुओं पर सख्त हिदायत दी गई थी।खासकर पुस्तकों के मूल्य और किसी खास फर्म या दुकान से पुस्तकें ना खरीदे जाने के संबंध में साथ ही शुल्क संबंधी सूची स्कूलों में चस्पा किए जाने के संबंध में। लेकिन इन नियमों का पालन भी केवल कागजों में ही सीमित रह गया है। निश्चित तौर पर यह जांच का विषय है। शासन द्वारा कोई भी आदेश लागू किए जाने के बाद उस आदेश का पालन किस हद तक किया जा रहा है। यह जानने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच किया जाना भी आवश्यक है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।