आई विटनेस न्यूज 24* शुक्रवार 7 जुलाई
डिंडोरी।कलेक्टर विकास मिश्रा ने कौशल्या परस्ते अधीक्षिका बालिका छात्रावास बाजाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये है। कौशल्या परस्ते को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन काल में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बजाग निर्धारित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि कौशल्या परस्ते ने कस्तूरबा बालिका छात्रावास बाजाग में रसोईया के माध्यम से नॉनवेज बनवाया। जो छात्रावास के नियमों के विरूद्ध है। कलेक्टर ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये निलंबन की कार्यवाही की है।
