आई विटनेस न्यूज 24* शुक्रवार 7 जुलाई
डिंडोरी। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कालका प्रसाद मार्को शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किये है। श्री मार्को को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। निलंबन काल में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बाजाग निर्धारित किया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि श्री मार्का स्वंय शासकीय सेवक होकर पद का दुरूपयोग करते हुये कस्तूरबा बालिका छात्रावास बजाग में अधिक्षिका एवं रसोईया के माध्यम से नॉनवेज बनवाया। जो छात्रावास के नियमों के विरूद्ध है। कलेक्टर ने इस प्रकार की कार्यप्रणाली को गंभीरता से लेते हुये निलंबन की कार्यवाही की है।
