जनसुनवाई में प्राप्त 58 आवेदन पत्रों का हुआ निराकरण एसडीएम कार्यालय शहपुरा और बजाग में भी जनसुनवाई आयोजित कर किया गया आवेदकों की समस्याओं का निराकरण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनसुनवाई में प्राप्त 58 आवेदन पत्रों का हुआ निराकरण एसडीएम कार्यालय शहपुरा और बजाग में भी जनसुनवाई आयोजित कर किया गया आवेदकों की समस्याओं का निराकरण

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* मंगलवार 4 जुलाई 
  डिंडोरी।  कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने मंगलवार को आयोजित जनुसनवाई में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुन तत्काल निराकरण किया। इस अवसर पर एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा नापित सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई में आवेदकों की जिन समस्याओं का निराकरण नही हो सका उसके लिए उन्हें समय-सीमा दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण कर आवेदकों को अवगत कराना होगा। जिससे जनसनवाई के सम्पूर्ण प्रकरणों का निराकरण हो सके। जनसुनवाई में 58 आवेदन पत्रों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया। इसी तरह अनुविभागीय कार्यालय राजस्व शहपुरा और बजाग में भी मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला और एसडीएम बजाग श्री वैद्यनाथ वास्निक ने आवेदनों पत्रों की सुनवाई करते हुए निराकरण किया। 
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में ग्राम सिमरिया निवासी श्री विष्णु सिंह ने आवेदन पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि खाद्यान्न पात्रता पर्ची में उसका नाम मृत करके हटा दिया गया है। पुनः जीवित क रनाम जोड़ने की मांग की है। जिस पर कार्यवाही करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी को नाम जोडने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार से ग्राम पंचायत डोकरघाट वनग्राम खुदरी के निवासी आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सीसी रोड की मांग की है। श्रीमती चम्पी बाई नगर परिषद डिंडौरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की आखिरी किश्त एवं नलजल लगवाने की मांग की है। ग्राम पाटन रैयत की श्रीमती दीनमति उरैती ने मुआवजा राशि दिलाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत की है। उक्त आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।