कृषि विभाग द्वारा महिला कृषकों को श्री अन्न के बीजों का किया गया नि:शुल्क वितरण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कृषि विभाग द्वारा महिला कृषकों को श्री अन्न के बीजों का किया गया नि:शुल्क वितरण

गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* बुधवार 5 जुलाई
 डिंडोरी। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के तारतम्य में कृषि विभाग द्वारा श्री अन्ना के उत्पादन और रकबा बढ़ाने हेतु प्रयास किए जा रहे है। विभाग द्वारा इस वर्ष लगभग श्री अन्न हेतु 49000 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे मुख्यत: रागी का लगभग 5000 हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत श्री अन्न के बीजों कोदो कुटकी, रागी का निशुल्क वितरण विकासखंड मेहंदवानी में आयोजित महिला कृषक समूहों की कार्यशाला में किया गया। जिसमे श्री अन्न की खेती संबंधित तकनीकी जानकारी और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहंदवानी, आजीविका जिला कार्यक्रम  प्रबंधक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मेहंदवानी, प्रदान संस्था एवं विकासखंड मेहंदवानी के समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।