Home
Unlabelled
नियम विरुद्ध तरीके से कर दिया गया बिजली का पावर कनेक्शन शिफ्ट, उपभोक्ता से सांठगांठ कर कंपनी को चूना लगा रहे अधिकारी, अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रहे विद्युत वितरण केंद्र
नियम विरुद्ध तरीके से कर दिया गया बिजली का पावर कनेक्शन शिफ्ट, उपभोक्ता से सांठगांठ कर कंपनी को चूना लगा रहे अधिकारी, अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर चल रहे विद्युत वितरण केंद्र
गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24*बुध वार 5जुलाई
डिंडोरी। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्र आर ई एस के कारनामे थमने का नाम नहीं ले रहे। कभी चोरी की बिजली से चक्की संचालित होती हैं तो कभी चालू कनेक्शनों के बिजली बिल बंद हो जाते हैं, तो कहीं कंपनी द्वारा तय मापदंडों को दरकिनार कर नया कनेक्शन दे दिया जाता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत लगभग 1 वर्ष पूर्व आर ई एस डिंडोरी ग्रामीण (बिजली विभाग ) के वितरण केंद्र प्रभारी रामचरण तिवारी द्वारा वितरण केंद्र डिंडोरी ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुडरूखी में लगा ओम प्रकाश ठाकुर के नाम का पावर बिजली कनेक्शन आईवीआरएस क्रमांक 1157 008512 जोकि 4 किलो वाट भार का थ्री फेस कनेक्शन है। नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम बुडरूखी से कनई सांगवा मुख्य मार्ग पर शिफ्ट कर दिया गया।
इस संबंध में जब उपभोक्ता से बात की गई तो उसने बताया कि कनिष्ठ अभियंता राम चरण तिवारी द्वारा कनेक्शन शिफ्ट करने के लिए ₹10000 दस हजार रु लिए गए हैं। लेकिन आज 1 साल पूरा होने के बाद भी कनेक्शन शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। केवल कर्मचारी को भेजकर कनेक्शन शिफ्ट करा दिया गया। उपभोक्ता ने बताया कि जब भी इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता तिवारी से बात करते थे तो उनके द्वारा बोला जाता था कि तुम चलाते रहो कोई दिक्कत नहीं है मुझे सब पहचानते हैं कोई कुछ नहीं कर सकता। इस तरीके से भोक्ता से सांठगांठ करके कनिष्ठ अभियंता राम चरण तिवारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने का काम किया गया है साथ ही उपभोक्ता से अवैध वसूली करके उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी की गई है। जबकि विभाग के नियम में कहीं भी ऐसा उल्लेख नहीं है किसी घरेलू या गैर घरेलू कनेक्शन को दूसरे लोकेशन पर शिफ्ट किया जा सके। या एक गांव से दूसरे गांव शिफ्ट किया जा सके। केवल मीटर शिफ्ट करने का नियम है। वह भी उस स्थिति में जब उपभोक्ता का परिसर उसी लोकेशन में हो जिसमें की पता परिवर्तन ना होता हो। इसीलिए आज 1 वर्ष बाद भी उपभोक्ता ओम प्रकाश ठाकुर के बिजली बिल में पता बुडरूखी लिखा हुआ ही आता है जबकि उक्त कनेक्शन कनई सांगवा मुख्य मार्ग पर संचालित है। विभाग के आला अधिकारी 24 घंटे उसी रास्ते से होकर गुजरते हैं लेकिन कभी किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया क्योंकि उपभोक्ता द्वारा प्रतिमाह नियत समय पर बिजली बिल जमा कर दिया जाता था।
अब देखना यह है कि उक्त अधिकारी पर पद के दुरुपयोग करते हुए कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचाने पर कंपनी के आला अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं?
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
हम किसी भी घटना एवं मामले की खोज कर उसे सत्य रूप में सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं | हमारा उद्देश्य समाज में व्याप्त अपराध , भ्रष्टाचार और सफेदपोश में रहने वाले असामाजिक लोगों का पर्दाफाश कर सामने लाना है | आईने के रूप में पारदर्शिता को रखने का हमारा प्रयास रहेगा... "जय हिन्द" संपादक
लाइफ स्टाइल
ज्योतिष
Sports
Author Details
I Witness news 24 India's top online news publisher. We provide you with the latest news and videos straight from the Media industry.