गोरे हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* बुधवार 5 जुलाई
डिंडोरी। ग्राम लुढरा( बसनिया) से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लुढरा के ग्रामीण जन ने बताया आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम लुढरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में पदस्थ द्रोपती परस्ते की सहायक ग्रेड 3 में शिक्षक पद पर नियुक्त हो चुकी है। जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की पद रिक्त हो गई थी और वहां पर आंगनवाड़ी सहायिका के रूप में कार्य करने वाली श्रीमती ममता पंद्राम कि बगैर जानकारी दिए किसी प्रकार की कोई भर्ती प्रक्रिया के संबंधित अधिकारी आंगनवाड़ी सहायिका को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्ति कर दिया गया। जिससे आक्रोशित ग्रामीण जन आज आंगनवाड़ी भवन पहुंचकर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कई बार जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया लेकिन किसी प्रकार की हमारी कोई सुनाई नहीं होती। जिससे मजबूरन आज हमें यह कदम उठाना पड़ा अब देखना यह है। संबंधित अधिकारियों के ऊपर क्या कार्रवाई होती है और ग्राम लुढरा के नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी में कब शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा? बड़ा सवाल।
