गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज, बुधवार 5 जुलाई
डिंडोरी (शहपुरा)* किशोर न्याय समिति उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार महिला ऊर्जा डेस्क को बालमित्र थानों के रूप में विकसित करने हेतु आदेशित किया गया है। इसी तारतम्य में डिंडौरी पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा मुकेश अविन्द्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा थाना शहपुरा प्रांगण स्थित मे बुधवार को महिला ऊर्जा डेस्क को बालमित्र कक्ष के रूप में विकसित किया गया ।जिसमें बच्चों के खेलने हेतु खिलौने,बैठने हेतु कुर्सियां,एवं दीवारों पर चित्रकारी, कार्टून,पोस्टर के माध्यम से बालमित्र स्पेस कक्ष की तरह विकसित किया गयाइस दौरान थाने का स्टाफ मौजूद रहे..।
