ओम प्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 1 जुलाई
डिंडोरी - ग्रामीण यांत्रिकी विभाग आरईएस करंजिया में पदस्थ देवेंद्र नाथ सिंह को आज रिटायरमेंट हो गए उन्हें विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
देवेंद्र नाथ सिंह ने अपने कार्यकाल का अनुभव अपने विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ साझा किया और उन्होंने लगन के साथ साथ इमानदारी से किसी काम को करना चाहिए। किसी काम को करने के लिए चुनौती भरा होता हैं | जिसमें उन्होने विभाग में 42 वर्ष तक उपयंत्री और प्रभारी सहायक यंत्री के पद मे रहते हुए अपनी सेवाए दी है |
इस अवसर पर आरईएस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी का फूल माला पहनाकर के कार्यालय से भावविहिन सम्मान के साथ विदाई किया गया|
