गणेश पांडे की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज़ 24 ,शुक्रवार 30 जून
डिण्डौरी! भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया के मार्गदर्शन में ‘‘ मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के निमित्त देश भर से कार्यकर्ता विस्तारक के रूप मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक मण्डलों मे प्रवास कर रहे है। इसी क्रम मे भाजपा डिण्डौरी मे मण्डल विस्तारक के रूप मे विहार से आये मनोज कुमार प्रसाद ने मण्डल डिण्डौरी के पुरानी डिंडोरी, पड़रियाकला, चटुआ, उदरी इन चार बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास किए गए। बिहार से आए विस्तारक मनोज कुमार प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को परिवार के रूप मे मानते है। पार्टी ने लोगों तक पहुंचने व उनसे जुड़ने के लिए अवसर दिया है। हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है तथा संगठन के कार्य हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता पैदा करती है। इसलिए आज हम सभी अलग अलग क्षेत्रों के होते हुए भी परिवार भाव से काम कर रहें है ताकि हमारी पार्टी मजबूत हो सकें हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता की प्राप्ति नही है बल्कि समाजसेवा है हम राजनीति सिर्फ समाज के अंतिम पंक्ति मे खड़े कार्यकर्ता के लिए कर रहे है ताकि जो वंचित, शोषित है वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। वहीं मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अपने मतदान केन्द्रो मे मजबूती के साथ पार्टी का कार्य करना है जिससे हर मतदान केन्द्रो मे हमारी जीत हो सके। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी का प्रत्याशी का प्रत्याशी कोई भी हो हमे सिर्फ और सिर्फ कमल का फूल निशान याद रखना है और अपने अपने मतदान केन्द्रो मे पार्टी को विजय बनाने के लिए निरंतर कार्य करना है।
उक्त बैठक के दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, महिला मोर्चा महामंत्री कुंवरिया मरावी, मंडल उपाध्यक्ष ध्रुव पटेल, गामु सिंह परमार, मिथिलेश मिश्रा, जागेश्वर प्रसाद झरिया, झाम सिंह परस्ते, राजकुमार गोहिया, सोहन सिंह परस्ते, सुंदर सिंह धुर्वे, तीरथ प्रसाद, शिवकुमार, किशोर लाल गवले, बालमुकुंद, राम कुमार गवले, संतोष कुमार गवले, राम सिंह कृपाल सिंह, जलेश्वर प्रसाद, दादू लाल श्याम सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
