गणेश पांडे की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज़ 24 शुक्रवार 30 जून
डिंडोरी। जिला मुख्यालय के नजदीक इमली कुटी डैम घाट पर 33 केवी का का एक पोल विगत कई वर्षों से बिल्कुल गिरने की कगार पर है। जिसके नीचे से लोगों का आना जाना होता है पोल कभी भी गिर सकता है। इस के बारे में विभाग को कई बार अवगत कराया गया। विगत दिनों पहले विभाग के कार्यपालन अभियंता सुनील मरकाम को एक लिखित आवेदन दिया गया था।
जिसमें क्षति ग्रस्त पोल के संबंध में सुधार हेतु निवेदन किया गया था। परंतु आज लगभग 2 महीने होने को है लेकिन विभाग के द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है। लगता है विभाग किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है। इससे पहले भी कई बार आवेदन किया जा चुका है लेकिन अधिकारी बदल गए पोल नहीं बदला। उक्त झुका हुआ पोल यदि गिर जाता है और कोई जनहानि हो जाती है तो उसके लिए जवाबदार कौन होगा? लेकिन विभाग को इससे कोई लेना देना नहीं है। कोई अप्रिय घटना हो जाने पर विभाग के द्वारा उसे सामान्य दुर्घटना का नाम देकर आनन फानन में फाइल बंद कर दी जाएगी।
