गणेश पांडे की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज़ 24 गुरुवार 30 जून
डिंडोरी ।मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं तथा मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा शर्तों में बड़ा संशोधन किया गया है। विगत कई वर्षों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग की जा रही थी लेकिन अभी तक उनकी कोई भी मांग राज्य शासन द्वारा नहीं मानी गई थी।
28 जून 2023 को अचानक राज्य शासन द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के वेतन और सेवानिवृत्ति के संबंध में बड़े निर्णय लिए गए। जिसके अनुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अतिरिक्त मानदेय में राज्य मद से 3000 रु प्रतिमाह तथा आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में राज्य मद से 750 रु प्रतिमाह की वृद्धि 1 जुलाई 2023 से स्वीकृत की जा रही है। मानदेय में वृद्धि महा जुलाई से की जा रही है जो मां अगस्त में दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में राशि 1000 रु वार्षिक वृद्धि तथा आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में राशि 500 रु वार्षिक वृद्धि राज्य मद से आगामी वर्ष से प्रदान की जाएगी। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एकमुश्त राशी रुपए 125000 (एक लाख पच्चीस हजार ) रुपए तथा आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को एकमुश्त राशि रुपए 100000 ( एक लाख रुपए) भुगतान करने की स्वीकृति दी गई है।एकमुश्त राशि का भुगतान केवल 1 जुलाई 2023 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा। इससे पूर्व में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। राज्य शासन द्वारा जारी किया गया यह आदेश 1 जुलाई 2023 से प्रभाव शील होगा।
