गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24 गुरुवार 6 जुलाई
डिंडोरी। नर्मदा पुल पार साकेत नगर की सड़क वर्षों से निर्माणाधीन है। हल्की सी बारिश में ही सड़क कीचड़ से सराबोर हो जाती है। आने जाने वालों को पैदल या मोटरसाइकिल से निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहने को तो नर्मदा पुल पार साकेत नगर ग्राम पंचायत देवरा में आता है। लेकिन ठेकेदार और ग्राम पंचायत के बीच असमंजस की स्थिति के कारण आम जनता परेशान होती है।
वर्षों से खस्ताहाल सड़क और परेशान लोग पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा और भाजपा के पूर्व मंत्री के अपने निज निवास साकेत नगर में शिफ्ट होने के बाद लोगों को एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है । कि वर्षों से खस्ताहाल सड़क शायद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री के दबाव में आकर ठेकेदार को बनाना पड़े। क्योंकि अब तक वहां के रहवासियों ने सारे प्रयास कर लिए हैं लेकिन सड़क नहीं बन सकी है।
