गणेश पांडेय की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24* गुरुवार 6 जुलाई
डिंडोरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने आगामी विधानसभा/लोकसभा निर्वाचन 2023-24 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम शहपुरा श्रीमती काजल जावला, एसडीएम बजाग श्री वैद्यनाथ वास्निक, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने कहा कि अधिकारी निर्वाचन संबंधी सभी दस्तावेज विश्वस्नीयता पूर्ण प्रस्तुत करें। जिससे निर्वाचन कार्यां में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने स्वीप प्लान अंतर्गत गतिविधियों का नियमित एवं विधिवत संचालन के निर्देश दिए हैं। बीएलओ को प्रशिक्षण सेक्टर स्तर पर देने को कहा गया है। जिससे सभी बीएलओ से निर्वाचन संबंधी सरल संवाद स्थापित किया जा सके। कलेक्टर श्री मिश्रा ने आदर्श मतदान केन्द्र बनाने, रूट चार्ट तैयार करने तथा मतदान सामग्री वितरण की समीक्षा की और अधिकारियों को उक्त कार्य पूरी जिम्मेदारी से करने को कहा है।
समीक्षा बैठक के दौरान मतदान केंद्रों के सत्यापन के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। मतदान केन्द्रों में पेयजल, बिजली, शौचालय और रैम्प आदि की व्यवस्था समय पूर्व से ही सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, जनजातीय बाहुल्य वाले क्षेत्रों में मतदाताओं का नाम जोड़ने, जेंडर रेशियो, ईपी रेशियो, मतदान केंद्रों की सुविधाओं, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन, दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता, एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाता न होने, फोटोग्राफिकल सिमिलर एंट्री, शैडो एरिया, दिव्यांग मतदाता और थर्ड जेंडर मतदाता, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, वोटर प्रतिशत बढ़ाने स्वीप गतिविधियाँ, मतदाता सूची में संशोधन कराने, ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की फर्स्ट लेवल चेकिंग, द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 की गतिविधियाँ, पोस्टल बैलेट पेपर, सर्विस वोटर सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
