समनापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बम्हनी निवासी 34 वर्षीय नाजिर खान और 42 वर्षीय शाहिद खान के
ख़िलाफ़ 28 वर्षीय विवाहित महिला ने गैंगरेप की लिखित शिकायत दर्ज कराई थीं। महिला ने आरोप लगाया है कि नाजिर से उससे पूर्व का परिचय था, नाजिर के द्वारा
बुलाये जाने पर महिला बुलाये गए जगह पर पहुँची तो दोनों आरोपितों ने
बम्हनी फिर मुम्बई ले जाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर बंद करके रखा, जैसे तैसे महिला मुम्बई से वापस डिंडोरी पहुँची और समनापुर पुलिस से शिकायत
की। जहाँ हरकत में आई समनापुर पुलिस ने बम्हनी से दोंनो आरोपितों को गिरफ्तार कर डिंडोरी
चिकित्सालय में मुलाहजा कराकर जिला न्यायालय पेश किया हैं। जहाँ से दोंनो आरोपियों को जेल भेज दिया।
समनापुर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ महिला की शिकायत पर धारा 294,323,342,366,376,सहित अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 मंगलवार 12 मार्च

