डिन्डोरी कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा ने राजधानी भोपाल में
विंध्यांचल और सतपुड़ा भवन के बाद अब वल्लभ भवन में आग लगने की महत्वपूर्ण शासकीय रिकॉर्ड जलकर
नष्ट हो जाने की घटना हुई है, जिसमें पहला अंदेशा शॉर्ट सर्किट को माना गया है। इसके मद्देनजर
कलेक्टर मिश्रा ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को उक्त संबंध में निर्देश जारी
किया है। जारी निर्देशानुसार :-
• कार्यालयों की
लाइट फिटिंग ओपन न हो।
• कच्ची फिटिंग कर
तार लटका कर एक स्थान से दूसरे स्थान विद्युत लाईन न ले जाई जाए।
• पक्की फिटिंग हो
साथ ही कार्यालय ने अग्निरोधी अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अग्नि शमन
यंत्र स्थापित किए
जाएं।
शासन का निर्देश है कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से समय पूर्व कार्यवाही की
जाए, जिससे संभावित
नुकसानों को रोका जा सके।

