जिले की रेत खदान में उत्खनन करते करते मंडला जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे ठेकेदार, विवाद की स्थिति हो रही निर्मित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिले की रेत खदान में उत्खनन करते करते मंडला जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे ठेकेदार, विवाद की स्थिति हो रही निर्मित

 

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 सोमवार 18 मार्च 

डिन्डोरी विगत लंबे समय से जिले में कमको मोहनिया रेत खदान और दिवारी में चल रही गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन होने के साथ-साथ अब मंडला जिले की सीमा में भी अवैध उत्खनन किया जाने लगा है। विगत दिवस इस बात को लेकर ग्राम वासियों  में झड़प भी हुई थी। ग्राम वासियों का कहना था कि आप अपने जिले की हद में ही उत्खनन का काम करो लेकिन दूसरे जिले (मंडला) में उत्खनन का काम हम नहीं करने देंगे। इस बात को लेकर विवाद भी हुआ है। इस सम्बन्ध में जिला खनिज अधिकारी से मिलने की कोशिश की गई लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी न ही फोन पर बात हो सकी

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।