डिन्डोरी नेवसा नारायणडीह वासी देवी टिकरी पिपरी क्षेत्र
में अचानक आज बारिश के साथ अति ओलावृष्टि होने से किसानों के फसलों को हुआ भारी
नुकसान हुआ जहां एक तरफ ग्राम वासी महंगाई
की मार झेल रहे है वहीं दूसरी तरफ प्रकृति
की अचानक ओलावृष्टि की मार झेलने को मजबूर हैं । अभी एक सप्ताह से गर्मी ने दस्तक दिया ही था कि सोमवार के दिन पानी
गिरने फिर से ठंडक का अहसास होने लगा।अचानक मौसम में हो रहे बदलाव कभी ठंडक कभी
गर्मी कभी बारिश ने लोगो को परेशानी में डाल दिया है। मौसम में अचानक से बदलवा
होने के कारण सभी को परेशानी होती है।
गोरे हनुमंत की रिपोर्ट आई विटनेस
न्यूज 24 सोमवार
18 मार्च

