आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 मार्च,
बीते एक सप्ताह से मौसम साफ होने के बाद शनिवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया।मौसम के बदलाव के चलते आज शहपुरा नगर के आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक तेज आंधी चमक व गरज के साथ करीब 1 घंटे तक तेज बारिश होती रही वही रैपुरा के आसपास के क्षेत्र में बेर के दाने के बराबर ओले भी गिरे
अभी एक सप्ताह से गर्मी ने दस्तक दिया ही था कि सोमवार के दिन पानी गिरने फिर से ठंडक का अहसास होने लगा।अचानक मौसम में हो रहे बदलाव कभी ठंडक कभी गर्मी कभी बारिश ने लोगो को परेशानी में डाल दिया है। मौसम में अचानक से बदलवा होने के कारण सभी को परेशानी होती है।

