कक्षा नवमीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कक्षा नवमीं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित


 आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 मार्च,जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी की कक्षा नवमी में प्रवेश हेतु आवेदन के लिए पोर्टल ओपन हो गया है। वर्तमान सत्र की कक्षा आठवी में अध्ययनरत जो विद्यार्थी आगामी शिक्षा सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी में प्रवेश लेकर अध्ययन करने के इच्छुक हो, उनसे व उनके पालकों से 30 मार्च 2024 तक मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल बोर्ड की वेबसाईड पर ऑनलाईन आवेदन अनिवार्य रूप से कर देने की अपील विद्यालय प्रबंधन द्वारा की गई है।

 विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस विद्यालय की कक्षा नवमीं में प्रवेश केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दिया जायेगा। जिन्होंने इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होकर चयन सूची में स्थान प्राप्त किया हो। इसी तारतम्य में उन्होने सभी संबंधितों से आग्रह किया है कि यदि वे अपने किसी पाल्य, पुत्र या पुत्री को उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी में प्रवेश दिलाकर अध्ययन कराना चाहते हैं तो उन्हें अन्तिम तिथि के पूर्व ऑनलाईन आवेदन करा देना चाहिए, अन्यथा नवीन शिक्षण सत्र में प्रवेश दिया जाना सम्भव न होगा। साथ ही जिले की सभी माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों से भी प्राचार्य ने अपील की है कि वे अपने विद्यालय की कक्षा आठवीं में अध्ययनरत अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित करते हुये आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय अध्यापन के साथ-साथ विभिन्न क्रीडा एवं अन्य गतिविधियाँ आयोजित की जाती है जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।