पशुपालन विभाग की समीक्षा की बैठक सम्पन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पशुपालन विभाग की समीक्षा की बैठक सम्पन्न

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 मार्च,कलेक्टर  विकास मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ख़राब मौसम के कारण पशुओं को होने वाले नुकसान पर निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जिले में विगत दिनों से मौसम परिवर्तन देखा जा रहा है, जिसका असर पशुओं पर भी होता है। इसलिए पशुपालन विभाग उनकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पशुपालन विभाग के प्रचलित कार्यों को आचार संहिता के पालनार्थ जारी रखें। उक्त बैठक में उपसंचालक पशुपालन विभाग  एच.पी. शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।