
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 19 मार्च,विगत दिन बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की वजह से किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है। किसानों द्वारा लगाई गई गेहूं, मसूर, चना, अरहर तथा सब्जियों को ओले गिरने से हुये नुकसान का जायजा लेने आज सुबह
कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्राम पंचायत नारायनडीह अन्तर्गत ग्राम बासी देवरी, टिकरी पिपरी और नारायनडीह पहुँचे और वहाँ ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ओलावृष्टि की स्पेशल गिरदावरी कराने और किसानों को मुआवजा राशि देने के निर्देश दिए।
