आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 13 मार्च,अध्यक्ष म.प्र. इंजीनियर डिप्लोमा एसोसिएशन ने बताया कि डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत करंजिया में पदस्थ इंजीनियर पंकज सिंह परिहार एवं सुनील कुमार हरमन के साथ हुई घटना के विरोध में एसोसिएशनके द्वारा हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था।
चूंकि अब माननीय न्यायालय डिंडोरी के द्वारा उक्त घटना से संबंधित सभी आरोपियों के प्रति 164 की धारा के तहत बयान लिया जा चुका है। अतः अब म.प्र. इंजीनियर डिप्लोमा एसोसिएशन ने हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

