स्थैतिक निगरानी टीम और फ्लाइंग स्कवार्ड टीम का निर्वाचन प्रशिक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

स्थैतिक निगरानी टीम और फ्लाइंग स्कवार्ड टीम का निर्वाचन प्रशिक्षण

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 13 मार्च,आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन के संबंध स्थैतिक निगरानी टीम और फ्लाइंग स्कवार्ड टीम की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्थैतिक निगरानी टीम और फ्लाइंग स्कवार्ड टीम को निर्वाचन के संबंध में निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  सरोधन सिंह व एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन ने स्थैतिक निगरानी टीम और फ्लाइंग स्कवार्ड टीम से सम्बंधित जानकारी को मौजूद अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान पूरे जिले से आए अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

      सभी को टीम वर्क और समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिससे व्यवहारिक कठिनाइयों को मिलकर दूर किया जा सके। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराना है। अधिकारियों को सर्वसम्मति से इस बात की जानकारी दी गई कि ड्यूटी चार्ट को अधिक व्यवहारिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कार्य कुशलता में वृद्धि हो सके और चुनाव सम्बन्धी कार्य में बाधा ना आये। निर्देशानुसार यह कहा गया कि चुनावी ड्यूटी के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी भाषा संयमित और मर्यादित रखें। प्रशिक्षण में चुनाव आयोग द्वारा विकसित ESMS एप्प के संचालन की जानकारी दी गई। जिसका उपयोग मोबाइल से ही किया जा सकता है। एसएसटी एवं एफएसटी अधिकारी उपयोग कर जब्त की गई सामग्री की जानकारी स्पॉट पर ही डिजिटली अपलोड कर सकते हैं। 

     ESMS का विकास चुनाव आयोग ने अवैधानिक जब्ती की जानकारी तत्काल अपलोड करने के लिए किया है, ESMS का मुख्य उद्देश्य अवैधानिक गतिविधियों की निगरानी करने से है। जिससे ऐसी गतिविधियों को रोक पाना आसान हो। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे ज़्यादा से ज्यादा जब्ती मामलों को ESMS एप्प पर अपलोड करें। साथ ही कार्य को पूर्ण तत्परता से करने के निर्देश दिए हैं। 

     सी-विजिल पोर्टल का उपयोग कर जनता आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी आयोग को दे सकते हैं, जिसके तहत नागरिक जानकारी पोर्टल पर लोड करते है जिसे एफएसटी सी-विजिल इन्वेस्टीगेटर एप्प का प्रयोग कर शिकायतों की जाँच कर सकता है जो कि सी-विजिल के माध्यम से उनको प्राप्त होंगे। सी-विजिल इन्वेस्टीगेटर एप्प का प्रयोग भी मोबाइल से किया जा सकता है। 

      उक्त प्रशिक्षण में तकनीकी मामलों की जानकारी डीआईओ एनआईसी  अभिनव साहू एवं प्रबंधक ई-गवर्नेंस  दीपक साहू ने प्रदान की।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।