डिन्डोरी जिले अंतर्गत आने वाले ग्राम दिवारी से खुलेआम बिना
रॉयल्टी के धड़ल्ले से रेत परिवहन किया जा रहा है। रेत परिवहन के लिए जितनी
गाड़ियां चल रही है उनमें से 50% गाड़ियां बिना रॉयल्टी के चल रही है। सूत्रों के अनुसार इसकी जानकारी
संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी है। जहां रॉयल्टी का 12000 लगना है वहां 10000 लेकर ठेकेदार बिना रॉयल्टी के रेत
ले जाने दे रहा है जिसके कारण कहीं ना
कहीं शासन को भी आर्थिक क्षति हो रही है। शासन को मिलने वाली रॉयल्टी की राशि
ठेकेदार की जेब में जा रही है।
इसके अलावा इन दिनों खनिज विभाग के संरक्षण में बुढनेर नदी से ठेकेदार के द्वारा स्वीकृत क्षेत्र के
बाहर अवैध उतखनन धड़ल्ले से चल रहा है कमको मोहनिया और दिवारी में संचालित रेट
खदानों में नियम विरुद्ध तरीके से एनजीटी
द्वारा खदान हेतु जारी की गई गाइडलाइन
खुलेआम तोड़ी जा रही है कमको मोहनिया में एक और दिवारी में तीन रेत गोदाम संचालित
है ठेकेदार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और एनजीटी द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का
पालन न करते हुए लगातार बुढ़नेर नदी में उत्खनन किया जा रहा है ग्रामीणों द्वारा विरोध
करने पर खदानों में लगे ठेकेदार के आदमी डरा धमका कर ग्रामीणों को चुप करा देते
हैं और अनुबंध शर्तों को भूलकर ठेकेदार द्वारा उत्खनन का काम किया जा रहा है इतना
ही नहीं रेत खदान में सूचना पटल पर संबंधित कोई भी जानकारी नहीं लिखी गई है खदान
का नाम, खसरा, ठेकेदार का नाम, पता मोबाइल नंबर, कुछ भी नहीं
इस प्रकार ठेकेदार द्वारा
खुलेआम शासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध उत्खनन का काम लगातार किया जा रहा
है। ..............क्रमशः

