गाड़ासरई सेक्टर के सरपंचों ने उप यंत्री फिरोज खान को हटाने मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत को दिया आवेदन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गाड़ासरई सेक्टर के सरपंचों ने उप यंत्री फिरोज खान को हटाने मुख्य कार्य पालन अधिकारी जिला पंचायत को दिया आवेदन

 गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 गुरुवार 14 मार्च 

डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत आने वाले गाड़ा सरई सेक्टर के सरपंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को लिखित आवेदन देकर उप यंत्री फिरोज खान को गाड़ासरई सेक्टर से हटाने की मांग की है।

जिसमें उल्लेख किया गया है कि उप यंत्री  फिरोज खान के द्वारा सभी पंचायत के तकनीकी प्राक्कलन तैयार नहीं किया जाता एवं सेक्टर के सभी सरपंचों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है और सरपंचों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। उपयंत्री द्वारा सरपंच पति के साथ भी अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जाता है और उनसे कहा जाता है कि तुम सरपंच नहीं हो अपनी पत्नी को भेजो। इसके अलावा पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य नहीं किया जाता तथा पुलिया निर्माण कार्य एवं ग्रेवल रोड नाला निस्तारीकरण जैसे कार्यों का तकनीकी प्राकलन  तैयार नहीं किया जाता जिससे कि शासकीय कार्य और जनहित के कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाते। ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए उप यंत्री फिरोज खान को गाड़ासरई सेक्टर से हटाया जाए।

 

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।