डिन्डोरी जिला मुख्यालय के अमरपुर विकासखंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में कल रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया। तब तक कई चीजे जल चुकी थी।
विगत कुछ दिनों पहले
भोपाल में भी शॉर्ट सर्किट होने की वजह से वल्लभ भवन में लगने की घटना घटित हो
चुकी है इसके बाद कलेक्टर विकास मिश्रा द्वारा सभी शासकीय कार्यालय में बिजली की
फिटिंग दुरुस्त किए जाने के संबंध में पत्र जारी किया गया है जिसमें इस बात का
उल्लेख किया गया है कि सभी कार्यों में बिजली की ओपन फिटिंग ना हो साथ ही किसी भी
कार्यालय में बिजली की फिटिंग अस्तव्यस्त ना हो या बहुत पुरानी ना हो।
इसके बावजूद भारतीय स्टेट
बैंक अमरपुर की शाखा में आग लग जाना समझ से परे हैं।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय
स्टेट बैंक अमरपुर में शॉर्ट सर्किट से ही आग लगी है तो क्या वहां बिजली की फिटिंग
व्यवस्थित नहीं है ?
यदि समय पर दमकल की गाड़ी
नहीं पहुंच पाती और आग फैलने से शासकीय दस्तावेज या फिर बैंक में रखी हुई नगद राशि
को भी क्षति पहुंच सकती थी तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होता ?

