हेकर्स की पहली पसंद
आदिवासी बाहुल्य जिले है जिन्हें हैकर्स अपना निशाना बना रहे है। लम्बे अरसे से देखने मे आ रहा है कि जिले के काफी फ़ेसबुक यूजर्स की आईडी हैक की गई और उनके फेसबुक फ्रेंड्स को मैसेज कर पैसो की डिमांड की जाती है और कुछ एक कि तो प्रोफाईल फोटो चेंज कर अश्लील कन्टेन्ट डाल दिये जाते है। इससे हैक हुए फेसबुक यूजर्स की सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती है।यदि किसी महिला के साथ ऐसी घटना घटती है तो स्थिति और गम्भीर हो जाती है। हालांकि लोग इन हैकर्स को सबक तो सीखना चाहते है पर कानूनी लंबी प्रक्रिया के चलते इन हैकर्स विरुद्ध शिकायत ही दर्ज नही करते। जिससे इन ऐसे लोगों की हिम्मत और बढ़ती जाती है। जिले में कई शिक्षक और कई पुलिस वाले भी ऐसे मामलों से अछूते नहीं हैं उनकी आई डी भी पहले कई बार हेक हो चुकी है

