गांगपुर गांव में मनाया गया काशीराम जी की जयंती ,जिला अध्यक्ष बोले कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की करें तैयारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गांगपुर गांव में मनाया गया काशीराम जी की जयंती ,जिला अध्यक्ष बोले कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की करें तैयारी


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 मार्च,डिंडोरी:शुक्रवार को जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव गांगपुर में लगभग साढ़े तीन बजे बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती मनाई।और बसपा नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने और पार्टी की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।

लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ले कार्यकर्ता 

गांगपुर गांव में बसपा पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती कार्यक्रम में जिला प्रभारी उत्तम जाटव ने कार्यकर्ताओं को काशीराम की जीवनी के बारे में जानकारी दी ।तो वही दौलत राम बच्चेहा ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश में इकलौती ऐसी पार्टी है जो सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाय का विचार रखती है।बसपा सुप्रीमो ने इस बार इसी लिए किसी भी राजनैतिक दल से गठबंधन नहीं किया क्योंकि सब अपना अपना हित साध रहे है।बसपा इस बार पूरे देश में अकेले ही लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।बसपा जिला अध्यक्ष असगर सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही पार्टी के नेता मंडला लोकसभा के प्रत्याशी की घोषणा करने वाले है इसलिए सभी कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव की तैयारी करें।गांव गांव जाकर अपनी पार्टी के  विचार लोगो के सामने रखें ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़ सके ।कार्यक्रम में रमेश चंद सेन,अंसार अहमद,ललित बनावल,मुस्ताक अहमद, डोमारी चौधरी,ओमप्रकाश चौधरी,शिवनंदन बघेल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।