स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

स्वच्छ भारत अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

 

आई विटनेस न्यूज़ 24 शुक्रवार 15 मार्च

  डिंडोरी  स्वच्छ भारत अभियान के तत्वाधान में स्वच्छता ग्रीन रेटिंग के तहत डिंडोरी जिले से चन्दन घाट धर्मशाला सुकलपुरा, मिड-वे-ट्रीट जोगी टीकरिया, मिड-वे-ट्रीट पाटनगढ़, जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव ने रिसोर्ट, होटल, लॉज, होमस्टे, धर्मशाला, कैम्प, आतिथ्य सुविधा में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटीना प्रणाली में स्वैच्छिक रूप से भाग लिया। स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने में सराहनीय योगदान दिया। इस योजना के तहत जिले के विभिन्न फर्मो/संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। जिनका मूल्यांकन विकासखंड स्तर, जनपद स्तर, और जिला स्तर पर किया गया। इस हेतु अभियान की जिला नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ सुश्री विमलेश सिंह, और जिला समन्वयक सुश्री संगीता सोनी को बनाया गया है।

    उक्त अभियान अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के संचालकों को आज कलेक्टर विकास मिश्रा ने कलेक्टर कक्ष में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनायें भी दी।

 

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।