राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 9 मार्च
जिलेभर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया मंदिरों में सुबह आरती की गई भक्तों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू किया। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। महाशिवरात्रि को भगवान शिव की पूजा करने का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। महाशिवरात्रि हिंदू परंपरा का एक बहुत बड़ा पर्व है। साल भर भक्त इस त्यौहार की प्रतीक्षा करते हैं कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव मां पार्वती के साथ विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने से कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। मानिकपुर सिद्धआश्रम और शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष यहां जल अभिषेक करने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

