अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन


 आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 8 मार्च

  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की विषय वस्तु "एक दिन महिला स्वयं को समर्पित कर अपनी रूचि का काम करें" पर आधारित थी। जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला सदस्य संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा, संगीत, रंगोली, भाषण एवं अन्य विधाओं में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में पार्षद रुपाली जैन, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, सयुंक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्याम सिंगौर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


वहीं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला पंचायत डिंडोरी के तत्वाधान में मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम  स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 6 म.प्र. ग्राम सभा नियम 2001 तथा म.प्र. पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022 में निहित प्रावधानों के अनुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशन में जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।