शंकर घाट डिंडोरी में की गई सफाई :मैया अभियान सतत जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शंकर घाट डिंडोरी में की गई सफाई :मैया अभियान सतत जारी

गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज़ 24 रविवार 10 मार्च

क्लेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में  आयोजित नर्मदा नदी स्वच्छता कार्यक्रम "  मैया अभियान "   प्रत्येक रविवार को प्रातः काल आयोजित किया जाता है। इस स्वच्छता कार्यक्रम का उद्देश्य नर्मदा जी की निर्मल धार बनाये रखना एवं जनसामान्य को  पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता उत्पन्न  करना है । विगत दिवस महाशिवरात्रि पर्व  जिले में उत्साह पूर्वक  मनाया गया लेकिन भक्तों ने नर्मदा  की  निर्मल धार की स्वच्छता का ध्यान नही रखा   । नर्मदा घाटो में दोना, पत्तल , नारियल अगरबत्ती ,फैली हुई पड़ी थी।  रविवार को प्रातः 6:30बजे से पुल समीप शंकर घाट में "  मैया अभियान  "  स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।   मैया अभियान के स्वमं सेवको ने बताया कि पर्व उपरांत घाट में गंदगी का ढेर जमा हो गया था। नर्मदा नदी के अंदर चुनरी, प्लास्टिक थैली, नारियल , दोना पत्तल फैले हुए थे। स्वमं सेवको ने शंकर घाट के साथ ही नर्मदा नदी के अंदर   पढ़े कचरे को साफ किया गया । मैया अभियान के सदस्यों ने नगर परिषद से आग्रह किया है कि जबलपुर जिले की तरह नर्मदा नदी में साबुन डिटर्जेंट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया जाए तभी मां नर्मदा की निर्मल धार बानी रहेगी।  रविवार को आयोजित मैया अभियान में नेहरु युवा केन्द्र जिला समन्वयक आर पी कुशवाहा , आयुष अधिकारी डॉ सतेंद्र परस्ते , पशु चिकित्सक  छेत्र प्रभारी गणेश गवले ,उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी शिक्षक जितेंद दीक्षित , जिला कार्यक्रम अधिकारी   श्याम सिंगोर , एकलव्य विद्यालय शिक्षक शहीद खान ,  प्रयास कोचिंग संचालक मनोज चौकसे , रक्त देवदूत  भागवत यादव , संस्कार झरिया ,संतोष परिहार  , इमरान  खान ,अभिलाष एवं नगर परिषद के कर्मचारी ने श्रम दान कर स्वच्छता का संदेश दिया।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।