डिण्डौरी:- पंश्चिम बंगाल के संदेशखाली मे अनूसूचित जाति, जनजाति की महिलाओं पर हुए उत्पीड़न तथा दोषियों को संरक्षण प्रदान करने वालों के विरूद्व कठोर कानूनी कार्यवाही हेतु नारी स्वाभिमान सघर्ष समिति जिला डिण्डौरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 13 मार्च समय 02 बजे गायत्री मंदिर परिसर में एकत्रित होकर डिण्डौरी नगर मे विरोध प्रदर्शन कर नगर मे वृहद रैली निकालकर कलेक्टर महोदय को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा। जिस प्रकार से बंगाल मे रोती कलपती कुछ महिलाओं ने राज्यपाल को राखी बांधकर रक्षा की गुहार लगाई। देश की इकलौती महिला मुख्यमंत्री और वाम राज में महिला उत्पीड़न को लेकर सड़क पर संग्राम करने वाली ममता के राज मे ऐसा भी होता है, किसी ने कल्पना तक नही की थी। बंगाल के प्रसिद्व पर्यटन स्थल सुंदरवन के मुहाने पर बसे संदेशखाली के चेहरे की कुरूपता आज पूरा देश देख रहा है। महिलाओं को आधी रात मे पार्टी, आफिस में बुलाने, जमीन और जलागार हडपने, दुकानदारो से अवैध बसूली करने, इलाके को विपक्ष शुन्य करने के लिए हमले जैसी दर्जनों शिकायतें थाने मे दर्ज है लेकिन ममता राज्य मे कोई सुनने वाला नही है। यहा तक की वहा की स्थानीय सांसद नुसरत जहाँ को इलाके की महिलाओं को आंसू पोछने चाहिए थे, वहा पर वो इस्टाग्राम पर वेलेंटाइन डे मना रही है।
.jpg)
