मुख़्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की अनुग्रह सहायता राशि का हुआ वितरण कार्यक्रम - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख़्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की अनुग्रह सहायता राशि का हुआ वितरण कार्यक्रम


 आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 10 मार्च,जिला ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा सम्बल योजना के हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि का हस्तांतरण सिंगल क्लिक कर डीबीटी माध्यम से सीधे हितग्राहियो के खाते में किया गया। हितलाभ वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सम्पूर्ण प्रदेश में किया गया।

    डिंडोरी जिले में उक्त कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कक्ष में हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। साथ ही सभी जनपद मुख्यालयों में उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री  के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से हितग्राहियों के सुना गया। 

     कार्यक्रम के तहत हितग्राही गोलू सिंह, बुधवरिया बाई, महेश, बाबूलाल, सोनीलाल चक्रवर्ती के परिजनों ने हितलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जिले के कुल 480 हितग्राहियों को डीबीटी के तहत 10 करोड़ 36 लाख रूपये की राशि सीधे खाते में प्राप्त हुई।

     लाइव कार्यक्रम में आज एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत सीईओ विमलेश सिंह, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुनील शुक्ला, श्रम निरीक्षक नीरज तेकाम, शिवशंकर मेहरा और अन्य अधिकारी भी हितग्राहियों के साथ शामिल रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।