कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली


आई विटनेस न्यूज़ 24 सोमवार  6 मई 

        कलेक्टर  विकास मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उक्त बैठक के प्रमुख बिन्दु राजस्व प्रकरणों पर चल रहे प्रचलित कार्यों  की समीक्षा करना रहा। बैठक में एडीएम  सरोधन सिंह, अपर कलेक्टर  सुनील शुक्ला,  एसडीएम शहपुरा  अनुराग सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। 

        कलेक्टर विकास मिश्रा ने तहसीलवार ओला राहत राशि वितरण के संबंध में जानकारी ली। ओला प्रभावित क्षेत्रों में राहत राशि का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष भुगतान राशि के मामलों का त्वरित निपटान करें। 

        कलेक्टर  मिश्रा ने किसान निधि में लंबित चल रहे ई-केवाईसी का त्वरित निपटान करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही एनपीसीआई के लंबित मामलों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व मामले जैसे- नक्शा शुद्धिकरण, अनलिंक नक्शा, खसरा, नक्शा बटांकन, धारणाधिकार, पट्टा आवंटन, भूमि अधिग्रहण, भू-अर्जन मामलों पर समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को पूरा करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय से आ रहे वसूली मामलों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर  विकास मिश्रा ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व के प्रचलित कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए और राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति करने के लिए निर्देशित किया।