कलेक्टर विकास मिश्रा ने लीसीएम राइज स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर विकास मिश्रा ने लीसीएम राइज स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक


आई विटनेस न्यूज़ 24 गुरुवार 9 मई

     कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के समस्त सीएम राइज स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। उक्त बैठक में सीएम राइज विद्यालय के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे। कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि सर्वप्रथम निर्माणाधीन स्कूलों के कार्यों की समय से पूर्ण करना है।

      निर्माण के दौरान वर्तमान दौर के शिक्षा के अनुसार प्राचार्य आवश्यकतानुसार परिवर्तन करवा सकते है। जैसे स्कूलों में प्रयोगशाला निर्माण कार्य को विषय विशेषज्ञों के अनुसार बनाया जा सकता है। जिससे कि विषय की मांगों को पूरा किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर में वृक्षारोपण के लिए स्थानों का चिन्हांकन करें और बारिश के पूर्व की आवश्यक तैयारियां करें। स्कूलों के अपशिष्टों को उपयोग में लाकर उससे नवीन वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन स्कूलों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। जिसमें फायर लाइन, विद्युत लाइन आदि का प्रशिक्षण उचित रूप से किया जाए। स्कूलों की बाउंड्री उचित नियमानुसार होना चाहिए।

     कलेक्टर ने पालकों के लिए व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, फर्नीचर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना के साथ-साथ हमें आगामी सत्र के लिए शिक्षा गुणवत्ता में सुधार भी करना है। जिन विद्यालयों के परीक्षा परिणाम आशानुरूप नहीं आए हैं उन्हें विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूल आपस में समन्वय बनाकर एक दूसरे से बेहतर चीजों को साझा करें जिससे बच्चों की अभिक्षमता पहचानने में मदद मिलेगी। सभी स्कूलों के प्राचार्य स्कूलो के स्थायी और अतिथि शिक्षकों के शिक्षण का आकलन करें। शिक्षण के लिए नवीन पद्धतियों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ाए जिससे मानव संसाधन को मानव पूंजी में बदल पाना संभव हो पाएगा।