कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिंडोरी में संपन्न हुई प्राचार्यों की बैठक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिंडोरी में संपन्न हुई प्राचार्यों की बैठक

 

आई विटनेस न्यूज़ 24 शनिवार 4 मई

    कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम डिंडोरी में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने डॉ संतोष शुक्ला की अध्यक्षता में सी.एम. राइज, उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय, एकलव्य विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय /अशासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यो की बैठक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र /छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर बैठक में चर्चा की गई। सातों विकासखंड के शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विद्यालयों के लगभग 160 प्राचार्य उपस्थित रहे।

      सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग ने डॉ संतोष शुक्ला ने उक्त बैठक में विद्यालयवार समीक्षा की। जिसमें अधिकांश विद्यालयों के प्राचार्यो द्वारा बताया गया कि वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 की छात्रवृत्ति एमपी टाॅस के माध्यम से होनी है। जिसमें एनपीसीआई एवं केवाईसी में समस्या आ रही है, जिसके कारण से अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान से संबंधित समस्त कार्य वाही प्रवेश के समय ही कर ली जानी थी, जो प्राचार्यो द्वारा नहीं की गई, एवं सत्रांत तक भी कार्य नहीं हुआ। शासन की महत्वपूर्ण योजना जिससे अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र/छात्राएं लाभान्वित होते हैं, उससे वंचित हो रहे हैं। सात दिवस के अंदर छात्रवृत्ति भुगतान संबंधी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए अन्यथा की स्थिति में लापरवाही करने वाले प्राचार्यो के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा गया। सभी प्राचार्यो ने भुगतान से संबंधित आवश्यक कार्यवाही कर भुगतान कर देने की सहमति दी गई। बैठक में  सुरेश द्विवेदी सहायक संचालक जनजाति कार्य, पी एस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी, नेमीचंद तेकाम सहायक संचालक शिक्षा , पी एल कोकड़िया, मनमोहन सिंह, राजेश मरकाम, पीयूष द्विवेदी उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।