डिंडोरी ।गाड़ा सरई के पास कोसम डीह नामक गांव के पास आटो पलटने से लगभग 10 लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है फिलहाल ऑटो ड्राइवर घायल होने के बाद भी मौके से फरार है।बताया जा रहा है कि ऑटो ड्राइवर ऑटो चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करते हुए ऑटो चला रहा था ।पुलिस मामले को तफतीस कर रही है।ऑटो सुबखार निवासी दीपक गोयल की बताई जा रही है जो कि कुवारिया बाई सोनवानी के नाम पर है।उक्त मजदूर शंकर बघेल सेवा निवृत्त लाइन मैन के ग्रह निवास बछर गांव खेत में काम करने जा रहे थे।बताया जा रहा है ऑटो में ड्राइवर समेत 15 लोग सवार थे ।घायलों का हाल चाल जानने एसडीएम राम बाबू देवांगन जिला चिकित्सालय पहुंचे,घायलों को ढाढस बंधाते हुए डॉक्टर को अच्छे उपचार के निर्देश दिए।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
