अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण हेतु दिए निर्देश

 गणेश पाण्डेय आई विटनेस न्यूज 24 मंगलवार  30 जुलाई

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डिण्डौरी नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में दिनांक 14 सितंबर, 2024 को नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन करने हेतु आज दिनांक 30.07.2024 को बैठक / मीटिंग समस्त बैंक शाखाओं के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई। आयोजित बैठक में सचिव/जिला न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शिव कुमार कौशल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री चंदन सिहं चौहान उपस्थित रहें। आयोजित बैठक में सचिव / जिला न्यायाधीश डिण्डौरी श्री शिवकुमार कौशल द्वारा समस्त उपस्थित बैंक, नगरपालिका, एवं विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने पक्षकारों के साथ अधिक से अधिक प्री-सिटिंग का आयोजन करे एवं अपने खाता धारकों की छूट के लाभ के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायें जिससे अधिक से अधिक संख्या में प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण हो सकें। तथा बकायादारों से बैंक की बकाया राशि वसूल हो सकें। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट  चंदन सिहं चौहान में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु निर्देश दिए साथ ही लोक अदालत में मिलने वाली छूट, प्रकरणों के राजीनामा के आधार पर त्वरत निराकरण, मुकदमा पूर्वे प्रकरणों के निराकरण सें संबंधित जानकारी प्रदान की साथ ही लोक अदालत के लाभ बताएँ।

आयोजित बैठक में रवि शंकर लीड बैकं मैनेजर, कमलेश भलावी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, अभिषेक कुमार एमपीबी, श्रम पदाधिकारी, विनय कुमार स्टेट बैंक मेनब्रांच  एवं शिव प्रसाद सारस नगर परिषद प्रभारी उपस्थित रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।