डिण्डौरी । शनिवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा माह जून की सीएम हेल्प लाइन शिकायतो की मासिक ग्रेडिंग जारी की गई, जिसमें डिण्डौरी जिला को मध्यप्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। और बालाघाट जोन में टॉप पर काबिज है जिसका सम्पूर्ण श्रेय पुलिस कप्तान वाहिनी सिंह को जाता है। शिकायत प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि माह जून में कुल 172 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 132 शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण निराकरण किया गया। जिसमें 83.07 प्रतिशत् अंक प्राप्त करते हुए ए ग्रेड मिला है। शिकायत प्रभारी ने यह भी बतलाया कि जिन शिकायतो का निराकरण थाना स्तर पर नही हो पाता तब उनफरियादियों को पुलिस अधीक्षक अपने समक्ष बुलाकर षिकायत प्रभारी के माध्यम से वैधानिक कार्यवाई कराते हुए फरियादी से शकायत बंद करायी जाती है। शिकायतों के निराकरण कराने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जेएन मरकाम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिण्डौरी केके त्रिपाठी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा मुकेश अविंदा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग पुरुषोत्तम मरावी सहित सभी थाना चौकी प्रभारियों का प्रयास रहता है।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
