आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 21 जुलाईअमरपुर/डिण्डौरी। जनपद पंचायत अमरपुर के ग्राम मनौरी में विगत दिवस संक्रामक बीमारी फैलने से हुई मृत्यु जहां उल्टी दस्त के कारण छः व्यक्तियों की मौत के बाद गांव में पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमरपुर के अध्यक्ष महेन्द्र ठाकुर उनके साथ मंडलम अध्यक्ष संदीप शाह,मंडलम अध्यक्ष खालिद खान, समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मकसूद मंसौरी, लोकसभा चुनाव प्रभारी तोक सिंह मरावी और साथ ही समाज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लियाकत अली व महेश आदि क्षेत्रीय कार्यकृता के साथ परिवार की सदस्यों को सांत्वना देने पहुंचे तथा शासकीय योजनाओं से मिले लाभ की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि जिस परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई उस परिवार को ग्राम पंचायत मनौरी द्वारा मात्र पांच हजार रुपए की सहयोग राशि दी गई। जबकि तीन व्यक्तियों का पंद्रह हजार देना था। जिससे पंचायत की लापरवाही महसूस की गई व पूरे गांव में फैलीं गंदगी भी संक्रामक बीमारी का कारण हो सकता है। जिससे स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुलती नज़र आईं। जबकि ग्राम पंचायत की जवाबदारी बनती है कि गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि सहायता राशि शीघ्र दिलवाने की व्यवस्था की जावेगी और कोई परेशानी आती है तो अवगत करवायें कांग्रेस पार्टी हर संभव मदद करेंगी।